गोविंदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पथुरिया पंचायत के शिवपुर गांव से पीड़ित अंचल कार्यालय एवं थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि लगभग एक महीना पहले जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे लगातार अंचल कार्यालय और थाना का चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही, पक्षपात और मामले को दबाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पिडिता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। वहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।






















