झरिया: सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा गौरखुटी निवासी पूनम डेकोरेटर के संचालक संजय कुमार महतो उर्फ गुड्डू (40 )ने बुधवार की रात अपने घर के दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने बताया कि सुबह जब मृतक कि भाभी किसी काम से कमरा में गई तो देखा कि गुड्डू रस्सी के सहारे लटका हुआ है। शोर मचाने पर घर वालों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया, हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।गुड्डू के पिता कला चंद महतो ने कहा कि उनके चार पुत्र और दो पुत्री है सबसे छोटा पुत्र गुड्डू ही था जो डेकोरेटर का काम करता था, उसका कई जगह काम चल रहा था।रात में वह घर आया और सब कुछ ठीक-ठाक था।फांसी लगाने का कारण का कुछ पता नहीं चल सका है. गुड्डू की पत्नी रीना महतो 10 वर्षीय पुत्र मोहित महतो, पुत्री प्रियंका महतो का रो रो कर बुरा हाल है. गुड्डू सामाजिक व मिलनसार लड़का था. उसकी मौत इस तरह से होगी यह किसी को विश्वास नहीं हो रहा था. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. सुदामडीह थाना के एसआई मो. अफरोज मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. आज शाम में मृतक का अंतिम संस्कार मोहलबनी मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि उसके पुत्र मोहित ने दी।





















