40.3 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

केंदुआडीह सड़क भूधंसान पर बढ़ा..आक्रोश…

विधायक राज सिन्हा ग्रामीणों संग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

धनबाद: केंदुआडीह क्षेत्र स्थित धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसने की घटना को आज गुरुवार को 9 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सड़क धंसने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी गंभीर समस्या को लेकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा आज स्थानीय ग्रामीणों एवं कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति के साथ केंदुआडीह-बोकारो मुख्य सड़क पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भी भाग लेकर अपनी मांगों को बुलंद किया।

धरनार्थियों की प्रमुख मांगों में धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की अविलंब मरम्मत कार्य शुरू करना, बाधित आवागमन को तत्काल बहाल करना तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा सीधे संवाद स्थापित करना शामिल है।

धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राज सिन्हा ने जिला प्रशासन, नगर निगम एवं बीसीसीएल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क धंसने जैसी गंभीर घटना के बावजूद संबंधित एजेंसियों द्वारा संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है। आम जनता परेशान है, लोगों का जीवन प्रभावित हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

पुनर्वास के मुद्दे पर विधायक सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि जो लोग बेलगड़िया जाना नहीं चाहते, उनके लिए सरायढेला, कार्मिक नगर अथवा अन्य सुरक्षित स्थलों पर बसाने की दिशा में पहल की जानी चाहिए। विस्थापित परिवारों की सहमति, सुविधा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं होता और प्रभावित लोगों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, और जब तक सड़क मरम्मती कार्य शुरू होने तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

हालांकि बीसीसीएल पि बी एरिया के महाप्रबंधक धरना स्थल पे पहुंचकर विधायक श्री सिन्हा से मिल कर बात की परंतु विधायक श्री सिन्हा ने स्थानीय लोगों की समस्या समाधान, एवं मुख्य सड़क की मांग पे डटे रहे।

उपस्थित स्थानीय लोगों ने “हर जोर जुलुम के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” “वीर विधायक राज सिन्हा जिंदाबाद” “बीसीसीएल प्रबंधन हाय हाय” आदी जमकर नारेबाजी की।

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह ने की, जबकि संचालन तमाल राय ने किया।

आज के धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसून रूपेश सिन्हा, शेखर सिंह, मोनू पाठक, जाहिद खान,अनीता देवी, मंचल चौरसिया मौसम सिंह, रवि सिन्हा, पंकज सिन्हा,आनंद सिंह, रामवतार सिंह,हुल्लास दास, सदानंद वर्णवाल, मेघनाथ वर्मा, श्यामल राहा मुन्ना पासवान,शैलेश पांडेय,निर्मल प्रधान, पंकज सिन्हा, मनोज मालाकार, विजय कुमार शर्मा, विक्की रवानी बबलू फरीदी, संजय गोस्वामी ,निर्मला देवी,राजा चौरसिया, आशा देवी, फूलवंती देवी, मुस्कान देवी, कविता देवी, मुन्ना विश्वकर्मा, अर्चना देवी, नीतू सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक राज रॉय, राहुल सिंह, भोला सिंह,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!