25.2 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

इंद्रा चौक के पास बिजली पोल से गिरकर एक गंभीर, मची अफरातफरी…

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक (फीडर नंबर 1) के समीप आर.एम.यू (RMU) बदलने के दौरान बिजली विभाग का एक कर्मचारी बिजली पोल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।

गंभीर हालत में उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार समय लगभग साढ़े चार बजे झरिया 1 नंबर फीडर लाइन के इंद्रा चौक के पास मेंटेनेंस का काम चल रहा था। विभाग के दो अनुभवी कर्मचारी श्याम सुंदर विश्वकर्मा और जीतन बाउरी बिजली के पोल पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट (11 KV) के तार में कनेक्शन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक श्याम सुंदर का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे जमीन पर आ गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल श्याम सुंदर को आनन-फानन में उठाकर धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों पर स्थानीय लोगों में मतभेद घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच हादसे की वजह को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि काम के दौरान अचानक तार में बिजली का करंट आ गया था, जिसके झटके से कर्मचारी नीचे गिर गया।

वहीं, दूसरी ओर एक बड़ा तबका इसे गर्मी का असर मान रहा है। लोगों का तर्क है कि झरिया की चिलचिलाती धूप में पोल पर काम करते समय श्याम सुंदर को ‘गस’ (चक्कर) आ गया होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि तार में करंट होता, तो पोल पर मौजूद दोनों कर्मचारी इसकी चपेट में आते, जबकि जीतन बाउरी सुरक्षित है।इस पूरी घटना के बाद बिजली विभाग के सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या कर्मचारियों के पास सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट जैसे उपकरण थे? फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या मानवीय स्वास्थ्य की वजह से।वही विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने कहा कि अगर बिजली विभाग द्वारा समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं करता है तो समाज द्वारा इसका जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular