33.7 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ…

राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के लुसाडीह गांव में बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी बलराम चौधरी के घर में घुसकर चोरों ने पांच बक्सों और दो अटैचियों का ताला तोड़ दिया और लाखों रुपये मूल्य के सामान के साथ लगभग 25 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

घटना के समय घर में बलराम चौधरी की पत्नी, बहू और छोटे बच्चे मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सभी सदस्य काफी डरे और सहमे हुए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस इलाके में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, बलराम चौधरी के बेटे बाहर रहते हैं, जिसके कारण घर में महिलाएं और बच्चे ही थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा राजगंज थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33
Video thumbnail
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर,पेपर लीक की घटना की CBI जांच की अनुसंशा
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!