20 C
Jharkhand
Tuesday, November 10, 2026

धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर…

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बगुला बस्ती में रविवार देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकद राशि के साथ सोना-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

गृहस्वामी जादू गोप ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में बिशुनपुर गए हुए थे और रविवार रात वहीं रुक गए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे 80 से 90 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है।

वहीं, मीना देवी ने बताया कि घर में रखे सोने के आभूषण जिसमें मांग टीका, गले का हार, कान की बाली समेत अन्य जेवर चोर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि इलाके में इस तरह की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना सरायढेला थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में भी छानबीन की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में अपराधियों पर SSP प्रभात कुमार का शिकंजा,गत माह 483 कांडो का निष्पादन,0.5करोड़ ट्रैफिक चालान
05:16
Video thumbnail
वासेपुर में नए रंगदारों की खैर नहीं!SSP प्रभात कुमार की दो टूक चेतावनी,कहा जो रंगदारी करेगा भुगतेगा!
00:19
Video thumbnail
छठ महापर्व को लेकर धनबाद SSP का थानेदारों को निर्देश:व्रतियों/श्रद्धालुओं से व्यवहार रखें मधुर
01:42
Video thumbnail
JMM नेता H. चौहान और पुलिसकर्मियों के बीच हुई घटना के वायरल वीडियो पर धनबाद SSP का आया बयान...!
00:29
Video thumbnail
मेरे बच्चे को जीवित कर दो उसको इस हालत में कैसे ले जाएंगे एक मां की बेबसी सुनिए
00:30
Video thumbnail
ईलाज के दौरान ऐसा क्या हुआ कि हो गया बवाल,परिजनों का आरोप शिवम अस्पताल है या जल्लाद!
04:02
Video thumbnail
🚨 इसरी में जमुनिया नदी की बदहाल स्थिति! आखिर नदी को नाले में किसने तब्दील कर दिया?
03:31
Video thumbnail
दिमागी नक्सली पर पीएम मोदी के बयान को ले क्या कहा तेजस्वी ने जरूर सुनिए...#TejashwiYadav
00:22
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर में होटल कारोबारी से मारपीट,छिनतई, रंगदारी मांगने का आरोप,पुलिस CCTV जांच में जुटी
04:04
Video thumbnail
PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी ने कसा तंज,सिक्स लेन पुल शिलान्यास हम कियें आप फिता काटेंगे!
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular