25.6 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

निरसा में बारिश से राहत और तबाही साथ-साथ….

निरसा: क्षेत्र में बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को हुई बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। लेकिन धनबाद जिले के निरसा प्रखंड में ये बारिश अपने साथ तबाही भी ले कर आयी

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार की बारिश ने बड़ी राहत दी। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से कुछ सुकून महसूस किया।

मगर निरसा प्रखंड के भागाबाँध पंचायत में तस्वीर बिल्कुल विपरीत रही। यहां तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया।

आंधी-पानी की चपेट में आने से कई कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं और दीवारें गिर गईं। दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए, जिससे कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सड़कों पर गिरे पेड़ों की वजह से आवागमन भी बाधित हुआ।

इतना ही नहीं, खुले में खड़े कई दोपहिया और चारपहिया वाहन भी बिजली के खम्भे गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

वहीँ क्षेत्र संख्या 08 की जिप सदस्य दिपाली रुहीदास ने गुरुवार को भागाबाँध गाँव का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया और पूरे मामले पर प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारीयों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया साथ ही पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया

 

spot_img
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!