29.8 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

गया स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, 4 से 16 मई तक बदला रूट…

धनबाद/गया: गया रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। यह परिवर्तन 4 मई 2026 से 16 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन अब जट डुमरी-दनियावां-इसलामपुर-नटेसर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते किया जाएगा।

वहीं गाड़ी संख्या 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस को बंधुआ-पैमार-तिलैया-नटेसर-इसलामपुर-दनियावां-जट डुमरी मार्ग से चलाया जाएगा।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती-राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते होगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को बंधुआ-पैमार-तिलैया-राजगीर-करनौती-बख्तियारपुर लिंक केबिन के रास्ते चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular