29.8 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

धनबाद सदर अस्पताल में नवनिर्मित रजिस्ट्रेशन परिसर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम…

धनबाद:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज संध्या सदर अस्पताल में नवनिर्मित रजिस्ट्रेशन परिसर का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात दोनों अधिकारियों ने परिसर में चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का निरीक्षण किया और व्यवस्था की जानकारी ली। नए परिसर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला, पुरुष, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग विशेष काउंटर बनाए गए हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सदर अस्पताल का लगातार अपग्रेडेशन किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां एक्स-रे के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में आईसीयू की स्थापना भी प्रस्तावित है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मरीजों के परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था, विशाल पार्किंग क्षेत्र तथा एंबुलेंस की सुचारू आवाजाही के लिए प्रवेश द्वार से पहले बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा “कायाकल्प असेसमेंट” के तहत सदर अस्पताल की सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इसके तहत अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित करने की योजना है। वर्तमान में 100 बेड वाले इस अस्पताल को बढ़ाकर 400 से अधिक बेड क्षमता वाला बनाया जाएगा, जिसके लिए परिसर में अतिरिक्त भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने मेडिकल रिकॉर्ड रूम, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड रूम तथा निर्माणाधीन नए फ्लोर का भी निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular