धनबाद: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को धनबाद पुलिस ने एक बार फिर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
फिलहाल धनबाद थाना में सैफी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई डीएसपी खुद थाना पहुंचकर उससे पूछताछ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सैफी को पहले भी दो बार रिमांड पर लिया जा चुका है, जहां हर बार तीन-तीन दिनों तक उससे पूछताछ की गई थी।
धनबाद पुलिस उसे बंगाल से पकड़कर लाई थी, जिसके बाद लगातार उससे गैंग के नेटवर्क और गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान सैफी ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिससे पूरे गैंग के काम करने के तरीके और नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
आज सैफी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।






















