रामगढ़: रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है…
गुप्त सूचना के आधार पर कुज्जू ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की गई, जहां भारी मात्रा में शराब और बियर बरामद की गई।
थाना प्रभारी कुज्जू को सूचना मिली थी कि बड़काचुंबा गांव के ठाकुरगोड़ा मुर्गा दुकान और बरगाछ के पास अवैध शराब की बिक्री हो रही है।
इसके बाद सूचना पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को दी गई, जिसके निर्देश पर पुलिस निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान बड़काचुंबा और बरगाछ के समीप एक घर से करीब 320 बोतल यानी लगभग 140 लीटर अवैध शराब और बियर जब्त की गई।
मौके से पुलिस ने राधेश्याम महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है।
आरोपी पर अवैध शराब कारोबार का आरोप है और उसके खिलाफ मांडू (कुज्जू) थाना में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।






















