29 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठी….

इसरी बाजार की हृदयविदारक घटना: 

गिरिडीह: जिस घर में 13 मई को बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर खुशियों का माहौल था, वहां कुछ ही पलों में मातम छा गया। बारवाडीह के चाचाकी निवासी टहल साव अपनी बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने गए थे, लेकिन लौटते समय हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी।

पूरे परिवार ने मिलकर तीन लाख की खरीदारी की थी।

सामान खरीदने के बाद टहल साव पिकअप वैन में बैठकर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।

डुमरी के ईसरी बाजार में तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक की टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टहल साव गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। *जिस पिता ने बेटी के सपनों की शादी के लिए मेहनत और उम्मीदों से तैयारी की थी, वही शादी से पहले परिवार को छोड़कर चला गया।

दुल्हन बनने का सपना देख रही बेटी पिता की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि इलाके में भी शोक की लहर दौड़ा दी।

spot_img
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54
Video thumbnail
धनबाद DRM का रेल जन संवाद,लिया यात्रियों का फ़ीडबैक,किया निरीक्षण,अतिक्रमण देख हुए नाराज़...
05:42
Video thumbnail
धनबाद:बाड़ामुड़ी खटाल!यहां सैकड़ों गोपालक के साथ मवेशी भी रहतें हैं उजाड़ने से पहले बसाने की सोचिए सरकार
08:25
Video thumbnail
धनबाद डीआरएम का रेल जन संवाद कार्यक्रम एवं निरीक्षण लाइव...
02:00

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular