31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

चिरकुंडा में विराट हिन्दू महासम्मेलन का भव्य समापन, सनातन एकता के संकल्प से गूंजा चिरकुंडा का श्रमकल्याण केंद्र….

निरसा: करणी सेना के तत्वावधान में सर्व हिन्दू समाज द्वारा निरसा विधानसभा अंतर्गत चिरकुंडा के श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दो दिवसीय विराट हिन्दू महासम्मेलन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और सनातन एकता के संदेश के साथ संपन्न हो गया। महासम्मेलन में झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न प्रदेशों से हजारों श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक चेतना का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमन सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म की एकता को मजबूत करना, युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित और जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि सनातन मूल्यों की रक्षा की जा सके।

महासम्मेलन का शुभारंभ अखंड हनुमान चालीसा पाठ, रामायण पाठ एवं वैदिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इसके बाद भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रख्यात धर्मगुरुओं के धार्मिक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संचालन डीएन पाठक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने सनातन समाज की एकजुटता, धर्म रक्षा और सामाजिक समरसता पर बल दिया।

वहीं करणी सेना के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल सिंह अम्मु ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिन्दू समाज की शक्ति और एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जब-जब सनातन समाज संगठित हुआ है, तब-तब विरोधी ताकतों के सिंहासन डगमगाए हैं।” उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित देशभर में हिन्दू समाज की जागरूकता और एकजुटता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

महासम्मेलन के समापन अवसर पर मंच से सभी सनातनियों से धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया गया। दो दिनों तक चले इस विराट आयोजन ने चिरकुंडा क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण की नई ऊर्जा का संचार किया।

 

 

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular