गोमो : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच तोपचांची थाना परिसर से राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थाना परिसर में आज डीप बोरिंग का विधिवत उद्घाटन किया गया। पुरा कार्यक्रम तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस महत्वपूर्ण पहल के मौके पर धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत थाना परिसर के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी थी, जिससे दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा था। ऐसे में डीप बोरिंग की शुरुआत को एक बड़ी राहत और जरूरी कदम के तौर पर देखा जा रहा है।





















