24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

एसएनएमएमसीएच में भ्रष्टाचार के विरोध में युवा आजसू का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री-अधीक्षक का पुतला दहन…

धनबाद : युवा आजसू ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मुख्य द्वार पर अस्पताल अधीक्षक एवं आउटसोर्सिंग कंपनियों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अस्पताल अधीक्षक का पुतला दहन कर जांच की मांग उठाई।

युवा आजसू नेताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ 11 सूत्री मांग पत्र जारी करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि वर्ष 2019 से बिना टेंडर के एक ही आउटसोर्सिंग कंपनी को लगातार काम दिया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई का कार्य भी वर्षों से उसी कंपनी को सौंपा गया है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ब्लैकलिस्टेड होने के बावजूद फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कंपनी को लगातार काम दिया जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन में कटौती, समय पर भुगतान नहीं होने तथा निजी लोगों को घर बैठे वेतन देने जैसे आरोप भी लगाए गए।

युवा आजसू ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर के सरकारी क्वार्टरों पर अवैध कब्जा कर वसूली की जा रही है। आयुष्मान योजना के इलाज में भ्रष्टाचार, मरीजों को दवा का बिल नहीं दिए जाने तथा सरकार के पैसे के गबन का आरोप भी अधीक्षक पर लगाया गया।

संगठन ने ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टरों की अनुपस्थिति, एक ही समय में डॉक्टरों और कर्मचारियों के दो जगह कार्य करने तथा अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए। इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 131 नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की गई।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा आजसू प्रदेश संयोजक हिरालाल महतो, महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह, सांसद प्रतिनिधि सौरभ महतो, प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular