31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गो तस्करी मामले में पीड़ित ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप, न्याय की लगाई गुहार….

IMG 20260520 WA0033

धनबाद : बाग़सुमा निवासी ललित किशोर कुंभकार ने आरोप लगाया है कि उनकी दो गायों को गो तस्करों द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले को लेकर उन्होंने गोविंदपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद गोविंदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वासेपुर से रांची नंबर प्लेट वाली एक बलेनो गाड़ी बरामद की तथा एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया।

पीड़ित का कहना है कि पुलिस जांच में यह जानकारी सामने आई कि दोनों गायों को काटकर बाहर भेज दिया गया। इसके बावजूद मामले में अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ललित किशोर कुंभकार ने आरोप लगाया कि उन्हें गोविंदपुर थाना की ओर से बार-बार फोन कर अकेले आकर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं 19 मई की सुबह गिरफ्तार आरोपी को थाना द्वारा छोड़ दिया गया। जब उन्होंने पुलिस से आरोपी को छोड़ने का कारण पूछा तो जवाब मिला कि वह आरोपी नहीं था।

पीड़ित ने सवाल उठाया कि यदि वह आरोपी नहीं था तो उसे पूरे एक दिन तक हिरासत में क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि घटना को लगभग 15 दिन बीत चुके हैं और मामले में सीसीटीवी फुटेज सहित कई सबूत मौजूद हैं, गाड़ी भी बरामद हो चुकी है, फिर भी अब तक मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई नेताओं और समाज के गणमान्य लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली।

ललित किशोर कुंभकार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि क्या भारत का संविधान इतना कमजोर हो गया है कि एक गरीब व्यक्ति को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने लोगों से इस मामले को संज्ञान में लेने और ज्यादा से ज्यादा साझा करने की अपील की है।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular