24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पश्चिमी भानु प्रताप सिंह और SP पूर्वी परिचय कुमार ने इन सभी कार्रवाइयों पर प्रेस वार्ता भी की है…

पटना: पटना पुलिस ने 24-25 मई 2026 को चार बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई नौबतपुर थाना क्षेत्र में हुई जहाँ 19 मई को चिरौरा स्थित AC, TV और Fridge के गोदाम में हथियार के बल पर डकैती हुई थी। SP पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में SDPO फुलवारी-02 की टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के बाद इस कांड में शामिल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 6 AC आउटडोर यूनिट, 3 इनडोर यूनिट और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद हुआ है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दूसरी कार्रवाई पश्चिमी पटना में विशेष अभियान के तहत हुई। SSP पटना के निर्देशन और SP पश्चिमी के नेतृत्व में हत्या, पुलिस पर हमला जैसे गंभीर कांडों के लिए चलाए गए अभियान में पिछले 24 घंटे में 42 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस दबिश के कारण 2 अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर भी किया है। इस दौरान 550.7 लीटर अवैध शराब, 1 देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 4 वाहन, 6 आउटडोर और 3 इनडोर AC यूनिट जब्त किए गए। वारंट और कुर्की के 29 मामलों का निष्पादन हुआ और 7 गुमशुदा युवक-युवतियों को सकुशल बरामद किया गया।

तीसरी बड़ी कार्रवाई में ऑटो गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। अगमकुआं, चित्रगुप्तनगर, बेऊर इलाके में यह गिरोह ऑटो का इस्तेमाल कर लूट और ठगी करता था। गिरोह का एक सदस्य ऑटो चलाता था और बाकी सवारी बनकर बैठते थे, फिर यात्रियों से लूटपाट करते थे या नकली सोना देकर ठगते थे। SP पूर्वी परिचय कुमार के निर्देशन में बनी टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के बाद वैशाली के 4 सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से नकली सोने की 2 चेन, 1 जोड़ी झुमका, 4 बाला, चांदी जैसी 8 बाला, 5 जोड़ी पायल और 6 लाख 56 हजार रुपये नकद मिले हैं। साथ ही 1 CNG टेम्पू, 1 बाइक और 4 मोबाइल भी जब्त हुए हैं।

चौथी कार्रवाई बिहटा में हुई जहाँ 24-25 मई की रात ROB के पास कुछ अपराधियों के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। SP पश्चिमी के निर्देशन में बिहटा थानाध्यक्ष की टीम ने छापा मारा और भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से 1 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular