24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रामगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद…

रामगढ़: रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

इसी क्रम में 25 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पतरातु थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां कुछ अपराधी बड़ी वारदात की योजना बनाते हुए एकत्रित थे।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को पकड़ा, जिनमें 6 अपराधी और 1 निरुद्ध किशोर शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध लोडेड देसी पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 3 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने खुद को राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया है। साथ ही उन्होंने पतरातु क्षेत्र में हुई कई फायरिंग घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

इस मामले में पतरातु थाना में कांड दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular