24.2 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

निरसा में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील…

निरसा : आगामी बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को निरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए निरसा थाना प्रभारी अजीत भारती ने कहा कि आने वाले सभी पर्व महत्वपूर्ण हैं और बकरीद का त्योहार विशेष महत्व रखता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे संपर्क कर सकें। थाना प्रभारी ने खासकर युवाओं से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक संदेशों और अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी गणमान्य लोगों और स्थानीय प्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्रों के युवाओं को जागरूक करने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि बकरीद शांति, त्याग और बलिदान का पर्व है, जिसे हमेशा प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाता रहा है। सभी लोगों से मिल जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील भी की गई।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular