31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

घनुवाडीह पुल के पास महिला से मोबाइल छिनतई, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को दबोचा…

झरिया:  घनुवाडीह ओपी अंतर्गत घनुवाडीह पुल के पास दुर्गापुर कुम्हार पट्टी निवासी कंचन कुमारी से मंगलवार देर शाम घनुडीह पुल के पास मोबाइल छिनतई की घटना हो गई।घटना के बाद रोते-बिलखते कंचन घनुडीह ओपी पहुंची।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को खदेड़कर झरिया स्टेशन रोड के पास ग्रामीणों की सहायता से धर दबोचा। उसके पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।कंचन कुमारी ने बताया कि वह झरिया की एक कपड़ा दुकान में काम करती हैं। मंगलवार शाम काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही घनुडीह पुल के पास पहुंचीं, वहां पहले से बैठे दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गया।कंचन के शोर मचाने पर पास में मौजूद घनुडीह ओपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को झरिया स्टेशन रोड के पास ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक घनुवाडीह का ही रहने वाला बताया जा रहा है।घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। कंचन कुमारी के लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular