24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

धनबाद: धनबाद के बड़ा गुरुद्वारा के सामने स्थित चौधरी स्वीट्स में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई।

घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जिसमें दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दुकान संचालक रोज की तरह सुबह दुकान खोलकर काम की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक दुकान में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत यह रही कि दुकान में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दुकान संचालक के अनुसार, इस आगजनी में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया और उनकी पूरी पूंजी बर्बाद हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने दुकान के आगे अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया है।

लोगों का कहना है कि दुकान के सामने 4 से 5 फीट तक जमीन घेर ली गई है, जिससे इलाके में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular