22.4 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

धनबाद स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 11 कैन बीयर के साथ एक गिरफ्तार..

धनबाद:धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बीयर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के धनबाद मंडल की RPF और CIB टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी।
इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पीले रंग के थैले के साथ पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 11 कैन HAYWARDS 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बराकर से बीयर खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने का काम करता था।
जब उससे बीयर से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद RPF ने मौके पर ही बीयर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी 42 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है।
जब्त बीयर के सभी कैन पर “For Sale in West Bengal” लिखा हुआ पाया गया।
फिलहाल RPF ने जब्त सामान और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular