34.9 C
Jharkhand
Saturday, May 30, 2026

दानापुर से बेंगलूरु एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए चलायी जा रही..स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार….

हाजीपुर: यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा दानापुर से बेंगलूरु एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है ।

दानापुर से बेंगलूरु के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा के उपरांत पेरम्बूर-काटापाडी के बजाए नये रूट गुंटूर जं.-गुत्‍ती-धर्मवरम-यलहंका के रास्ते चलायी जाएगी । विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमभीबी-दानापुर स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-गुंटूर-गुत्‍ती-धर्मवरम-यलहंका के रास्ते) -* गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 01.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरू पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 03.06.2026 से 18.07.2026 तक प्रतिदिन एसएमभीबी, बेंगलूरू से 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी । इस स्पेशल में 2AC के दो कोच, 3AC के तीन कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे ।

2. गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल (सुपौल-सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर-मानसी-खगड़िया-सबदलपुर-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर-बांका के रास्ते) -* इसके साथ ही सरायगढ़ और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है । अब यह स्पेशल सरायगढ़ एवं देवघर से 01.06.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी । गाड़ी सं. 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से 03.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल रूकते हुए 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी ।

 

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद:SSP प्रभात कुमार की पहल से मोबाइल खोने से मायूस लोगों के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान...
01:56
Video thumbnail
वृंदावन की भक्ति में डूबा राजगंज, राधा नाम संकीर्तन में भाव विभोर हुए भक्त...
00:54
Video thumbnail
कतरास छाताबाद फायरिंग मामले में आर्म्स के साथ 3 गिरफ्तार,22लोगों पर हुई है FIR
02:22
Video thumbnail
धनबाद में सड़क पर उतरें आइसा के कॉकरोच,NEET पेपर लीक,CBSE में धांधली को ले केंद्र सरकार को घेरा...
02:58
Video thumbnail
भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल को गोविंदपुर में क्यों किया गया सम्मानित जानिए...
03:06
Video thumbnail
राजगंज:बज्रपात से महिला की मौ'त,इलाके में पसरा मा,तम,मुआवजे की मांग...
02:26
Video thumbnail
अचानक दिन में हो गई रात और झमाझम मूसलाधार बारिश ने मौसम कर दिया सुहावना...
00:48
Video thumbnail
लोहा चोरी में वर्चस्व को ले युवक को सीने में मारी गो,ली,जांच में जुटी पुलिस
02:11
Video thumbnail
गया:दिनदहाड़े लूट की घटना से नाराज कारोबारियोंने बंद रखी बाजार...
02:38
Video thumbnail
स्वर सम्राट लखबीर सिंह लक्खा का क्या है बाबा नगरी देवघर से नाता बता रहे हैं ख़ुद सुन लीजिए...
04:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!