25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत धनबाद मंडल में प्लास्टिक मुक्त रेलवे स्टेशन बनाने की पहल तेज…

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत धनबाद मंडल में पंद्रहवें दिन विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान धनबाद मंडल के वाणिज्यिक विभाग, स्वास्थ्य निरीक्षकों और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर संचालित खान-पान स्टालों, फूड प्लाजा और रिफ्रेशमेंट रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर विशेष नजर रखी गई और सभी स्टाल संचालकों को पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग के सख्त निर्देश दिए गए।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मिट्टी के कुल्हड़, कागज के कप, बांस और लकड़ी से बने चम्मच तथा पत्तलों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं सामान वितरण के लिए कपड़े और जूट के थैलों के इस्तेमाल पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा स्वास्थ्य निरीक्षकों और तकनीकी टीमों ने विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित वाटर एटीएम और पेयजल बूथों का भी निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की जांच की।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। धनबाद मंडल लगातार जागरूकता और निगरानी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular