29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

दुमका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार…

दुमका: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दुमका सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों की संख्या और अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए यहां और डॉक्टरों की आवश्यकता है।

अस्पताल में पाई गई विभिन्न कमियों पर मंत्री ने सदर अस्पताल के अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. अंसारी ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में खामियां किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी। जनता को बेहतर इलाज और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं स्वयं हर 15 दिन पर औचक निरीक्षण करूंगा और व्यवस्थाओं की समीक्षा करूंगा।”

उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

मंत्री ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों से अपील करते हुए कहा, “हम जनता के लिए अच्छा काम करना चाहते हैं। इसमें प्रशासन और डॉक्टरों का सहयोग आवश्यक है। सभी मिलकर काम करें ताकि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।”

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular