26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

भौरा में युवक की गला रेतकर हत्या, छठ घाट के पास मिला शव…

झरिया: भौरा ओपी अंतर्गत सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भौरा ओपी क्षेत्र के कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या गला रेतकर किए जाने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान मोहम्मद नौशाद अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलशाद अंसारी के रूप में हुई है, जो झरिया के होरलाडीह नंबर-3 का निवासी बताया जा रहा है। शव मिलने की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल, नंबर जेएच10 बीआर 1904, भी बरामद की है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।मृतक के चाचा ने बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल पर भेजी गई तस्वीर के जरिए मिली। तस्वीर देखने के बाद वे घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान दिलशाद अंसारी के रूप में की। परिजनों के अनुसार दिलशाद रविवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त अमित के साथ कहीं जा रहा है, लेकिन सोमवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दिलशाद आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। वहीं, झरिया में हुई इस निर्मम हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular