23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

क्या फिल्मों में आएंगी प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती? निक जोनस ने किया बड़ा खुलासा!

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का फिल्मी डेब्यू? निक जोनस ने बताया फ्यूचर प्लान

नई दिल्ली: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, मशहूर सिंगर-एक्टर निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस आजकल स्टार किड्स की दुनिया में चर्चित नाम बन गई हैं। तीन साल की नन्ही मालती अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं, और अब चर्चा है कि क्या वह भी अपने माता-पिता की तरह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखेंगी?

निक जोनस ने बताया बेटी मालती का फ्यूचर प्लान

हाल ही में अमेरिकी टीवी शो “द केली क्लार्कसन शो” में निक जोनस ने अपनी बेटी मालती के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब निक से पूछा गया कि क्या वह और प्रियंका अपनी बेटी को छोटी उम्र में फिल्मी दुनिया में आने देंगे, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी और भावुक अंदाज में जवाब दिया।

निक ने कहा, “हमने इस बारे में बहुत बात की है। यह उसकी अपनी पसंद होगी। वह अभी सिर्फ तीन साल की है लेकिन उसे गाना बहुत पसंद है।” उन्होंने यह भी कहा कि बतौर पिता यह थोड़ा डरावना भी होता है, क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत से उतार-चढ़ाव होते हैं, जिनसे वह और प्रियंका दोनों गुजर चुके हैं।

बच्चों को उड़ने देना भी जरूरी: निक जोनस

निक ने आगे कहा, “जिंदगी में एक पैरेंट का काम होता है अपने बच्चों की सुरक्षा करना, लेकिन साथ ही उन्हें उड़ने देना भी जरूरी है। हम चाहते हैं कि मालती अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले। अगर वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाना चाहती है, तो हम उसका पूरा साथ देंगे।”

यह बयान इस बात का संकेत देता है कि निक और प्रियंका अपनी बेटी को किसी भी चीज़ के लिए मजबूर नहीं करेंगे, बल्कि उसकी प्रतिभा और रुचियों के अनुसार उसे फ्रीडम देंगे।

गाने में है मालती की दिलचस्पी, सॉकर नहीं!

निक ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि मालती को म्यूजिक से बहुत लगाव है। वह अक्सर गाने गुनगुनाती रहती है और अपने पापा के हर कॉन्सर्ट में जाती है। उन्होंने कहा, “वो बहुत गा रही है, लेकिन उसे सॉकर बिल्कुल पसंद नहीं है। हमने उसे सॉकर प्रैक्टिस के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जाना चाहती थी।”

प्रियंका और निक, दोनों अपनी बेटी के हर शौक को समझने और उसे आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। निक ने कहा, “मैं अपने माता-पिता का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे रिस्क लेने दिया, और मैं भी अपनी बेटी के साथ वही करना चाहता हूं।”

यह भी पढ़े : Dhanbad News: सिंदरी यार्ड में कंपनी सुपरवाइजर और गार्ड ने की रेलवे सामान की चोरी, 5 गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भी हैं मालती चर्चित

मालती भले ही अभी बहुत छोटी हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी किसी स्टार से कम नहीं है। प्रियंका और निक अक्सर इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कभी उनके साथ गाना गाती दिखती हैं तो कभी प्यारी मुस्कान के साथ दिल जीत लेती हैं।

क्या होगी बॉलीवुड या हॉलीवुड में एंट्री?

फिलहाल तो मालती अपनी मस्ती भरी दुनिया में व्यस्त हैं, लेकिन जिस तरह से वह म्यूजिक और कैमरे के सामने सहज हैं, फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में शायद वो भी अपने माता-पिता की तरह किसी फिल्म या शो में नजर आएं।

spot_img
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular