25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में 16 से 19 जुलाई तक भव्य इस्कॉन श्री जगन्नाथ रथयात्रा, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

धनबाद: इस्कॉन धनबाद, जगजीवन नगर की ओर से 16 से 19 जुलाई तक चार दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष का महोत्सव पहले की तुलना में अधिक भव्य होगा और चार दिनों में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रतिदिन करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

महोत्सव की शुरुआत 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की विशेष पूजा एवं मंगल आरती के साथ होगी। इसके बाद पारंपरिक छऊ नृत्य, हरिनाम संकीर्तन और शोभायात्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दुर्गा मंडप (श्री जगन्नाथ अस्पताल के सामने) से स्टील गेट, सरायढेला, हीरापुर, रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड तक पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में सात स्थानों पर भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

ऑटोमैटिक रथ और 40 फीट का गुंडीचा मंदिर रहेगा आकर्षण

इस वर्ष रथ को आईआईटी और बीआईटी के विद्यार्थियों द्वारा विकसित ऑटोमैटिक प्रणाली से तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई आवश्यकता के अनुसार स्वतः समायोजित हो सकेगी। वहीं गोल्फ ग्राउंड में भव्य गुंडीचा मंदिर और विशाल पंडाल श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण होंगे। यहां चारों दिनों तक दर्शन, रथ परिक्रमा और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh Police Accident: मैथन से लौट रही हजारीबाग पुलिस टीम हादसे का शिकार, ट्रेलर से टकराई गाड़ी; एक जवान की मौत, तीन घायल

रोज मिलेगा निःशुल्क महाप्रसाद, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

16 से 19 जुलाई तक प्रतिदिन शाम को श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क खिचड़ी, हलवा और पापड़ महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके साथ हरिनाम संकीर्तन, भागवत प्रवचन, भक्ति संगीत, नृत्य, नाटक और देशभर से आए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। आनंद बाजार में महाप्रसाद, पूजा सामग्री और इस्कॉन की विभिन्न सेवाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।

मेगा यूथ फेस्टिवल और नशामुक्ति अभियान भी होगा आयोजित

19 जुलाई को महोत्सव के अंतिम दिन मेगा यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार इस बार 2,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, प्रेरणादायक व्याख्यान, संगीत, नृत्य और नशामुक्ति अभियान पर विशेष सत्र होंगे। सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई जाएगी।

धनबाद में 16 से 19 जुलाई तक भव्य इस्कॉन श्री जगन्नाथ रथयात्रा, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीतल पेयजल, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था और स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात करने की जानकारी दी है। समिति ने धनबादवासियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन और महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular