29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

PV Sindhu ने रचा इतिहास, जापान ओपन 2026 जीतने वाली बनीं पहली भारतीय शटलर

नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट PV Sindhu ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में PV Sindhu ने जापान की दिग्गज खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए PV Sindhu ने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ, वह जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं।

फाइनल में PV Sindhu का शानदार प्रदर्शन

जापान ओपन 2026 के फाइनल में PV Sindhu और अकाने यामागुची के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, PV Sindhu ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दोनों गेम में बढ़त बनाए रखी। भारतीय खिलाड़ी ने दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा और सीधे गेम में जीत हासिल की, जिससे उन्हें लंबे समय बाद एक बड़ा खिताब मिला।

19 महीने बाद PV Sindhu ने जीता बड़ा खिताब

जापान ओपन से पहले, PV Sindhu ने दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती थी। तब से, वह किसी भी बड़े टूर्नामेंट में खिताब नहीं जीत पाई थीं। जापान ओपन की जीत PV Sindhu के लिए खास है, क्योंकि इसे 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है। इस जीत के साथ, PV Sindhuने अपनी शानदार फॉर्म में वापसी का संकेत दिया है।

यामागुची के खिलाफ PV Sindhu का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बेहतर हुआ

यह PV Sindhuऔर अकाने यामागुची के बीच 30वां मुकाबला था। इससे पहले, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में यामागुची का पलड़ा भारी था। हालांकि, जापान ओपन फाइनल में जीत के बाद PV Sindhu ने जापानी खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर किया है। यह यामागुची पर PV Sindhu की 14वीं जीत है, जबकि जापानी खिलाड़ी ने अब तक उनके बीच हुए 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Cricket Association Meeting: विशेष आम सभा की मांग खारिज, महिला समिति का गठन

सेमीफाइनल में चेन युफेई को हराकर फाइनल में पहुंचीं

जापान ओपन फाइनल से पहले, PV Sindhu ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने चीन की चेन युफेई को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जो चोट से जूझ रही थीं। फाइनल में जीत के साथ, PV Sindhu ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह उन खिलाड़ियों में से हैं जो बड़े मंच पर दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular