29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, चंपत राय मामले की CBI जांच की उठी मांग

जमशेदपुर: शहर के रामाडा होटल में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।

झारखंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

मीडिया से बातचीत में बसंत कुमार मित्तल ने कहा कि उनकी जन्म और कर्मभूमि रामगढ़ है। उन्होंने कहा कि पहली बार झारखंड से किसी व्यक्ति को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अग्रवाल समाज ने आगे बढ़कर सम्मेलन की मेजबानी की और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला अखिल भारतीय कार्यक्रम जमशेदपुर में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें: निरसा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, ‘आजादी दो’ नारे को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

चंपत राय मामले में CBI जांच की मांग

एक प्रश्न के उत्तर में बसंत कुमार मित्तल ने कहा कि चंपत राय अग्रवाल समाज के सदस्य हैं और उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) तथा राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि उनसे इस्तीफा लिए जाने की बात सामने आ रही है। इस संदर्भ में उन्होंने मांग की कि राम जन्मभूमि चंदा चोरी से जुड़े आरोपों की जांच एसआईटी के बजाय CBI से कराई जाए। उनका दावा था कि यदि CBI जांच होती है तो “दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा” तथा चंपत राय निर्दोष साबित होंगे।

जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, चंपत राय मामले की CBI जांच की उठी मांग

आंदोलन को समर्थन, हिंसा का नहीं

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के संबंध में पूछे गए सवाल पर बसंत कुमार मित्तल ने कहा कि उनका संगठन शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करता है, लेकिन किसी भी प्रकार की हिंसा या दंगाई गतिविधियों का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि यदि लोग लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखते हैं, तो उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular