26 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

बाइक को बचाने में पलटा टेंपो, सड़क हादसे में कई घायल; दो की हालत गंभीर

धनबाद: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में कोलकाता-दिल्ली मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में टेंपो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। हादसा जारमुनाई के पास उस समय हुआ, जब आगे चल रही एक बाइक के अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की और संतुलन खो बैठा।

अचानक पलटा टेंपो, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

दो घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल गोविंद दास (सीधाबाद) और प्रिंस केवट (असनासिंघा) की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

बाइक को बचाने में पलटा टेंपो, सड़क हादसे में कई घायल; दो की हालत गंभीर

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और फरार बाइक चालक की भी तलाश की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular