24.4 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

जामाडोबा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर योगेंद्र यादव का सम्मान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

धनबाद/जामाडोबा: झरिया विधानसभा क्षेत्र के जामाडोबा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को भाजपा भौरा मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र यादव के आवासीय कार्यालय पहुंचकर उनका सम्मान किया।

भौरा मंडल की टीम ने किया सम्मान

मंडल अध्यक्ष सुभाष महतो के नेतृत्व में भौरा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित मंडल कमेटी के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सम्मान समारोह के बाद योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने झरिया क्षेत्र के एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, जो पूरे मंडल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

भौरा मंडल को बताया संगठन की रीढ़

योगेंद्र यादव ने कहा कि भौरा मंडल हमेशा से भाजपा संगठन की रीढ़ रहा है और भविष्य में भी संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने मंडल अध्यक्ष सुभाष महतो और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए हर कदम पर साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: बाघमारा में फिर भू-धंसान, छाताबाद में दो दर्जन से अधिक घर जमींदोज, कई लोग घायल

जामाडोबा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर योगेंद्र यादव का सम्मान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राजू वर्मा, हीरालाल महतो, शशि कुमार, संजय रवानी, दीपक कुमार, दीपक गुप्ता, अशोक वर्मा, अप्पू दे, हराधान महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
जमुआ के अरवाटांड में ढिबरा लदे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; चालक फरार
01:06
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular