28.8 C
Jharkhand
Saturday, August 8, 2026

रांची से लौटने के बाद केंद्रीय विद्यालय का छात्र लापता, हाजीपुर में मिला लोकेशन; स्कूल प्रबंधन ने दी सफाई

धनबाद: विनोद नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय की टीम दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टीम 5 अगस्त की रात धनबाद वापस लौटी। इसी दौरान कक्षा 12वीं का 18 वर्षीय छात्र समीर कुमार अपने घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

छात्र के घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों की ओर से स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन ने इन आरोपों को स्पष्ट करते हुए अपना पक्ष रखा है। विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि टीम के धनबाद पहुंचने के बाद अभिभावकों को बच्चों के वापस आने की सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि छात्र के संबंध में जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने भी मामले को गंभीरता से लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी।

हाजीपुर में मिला छात्र का लोकेशन

प्राचार्य के अनुसार, छात्र के संबंध में छानबीन के दौरान उसका लोकेशन हाजीपुर में मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल एक टीम गठित की और छात्र को सुरक्षित वापस लाने के लिए टीम को हाजीपुर रवाना किया गया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र की सुरक्षा को लेकर विद्यालय पूरी तरह गंभीर है और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

प्राचार्य ने बताया कि छात्र के अभिभावकों से रात में भी बातचीत हुई थी। उन्हें जानकारी दी गई थी कि छात्र स्वयं घर पहुंच सकता है। हालांकि, छात्र के घर नहीं पहुंचने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई। फिलहाल हाजीपुर में लोकेशन मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन की टीम छात्र को सुरक्षित धनबाद वापस लाने के प्रयास में जुटी हुई है। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि छात्र की सुरक्षा और सकुशल वापसी उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

spot_img
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32
Video thumbnail
झारखंड में सोनम वांगचुक के नाम से फेमस हो रहे अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो की सेवा कर रही पूजा ने क्या
03:39
Video thumbnail
आंदोलन की कोर मेंबर JPSC अभ्यर्थी से जानिए—सरकार की ओर से अब तक क्या पहल हुई? समझौता डेलीगेट में कौन
03:14
Video thumbnail
जुनैद बिरयानी वाले भी मिले झारखंड के ‘सोनम वांगचुक’ देवेंद्रनाथ महतो से,11Scopes से क्या कहा? सुनिए
00:53
Video thumbnail
ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से सुलगा अवैध गुटखे का गुप्त गोडाउन,फ़ूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने किया सील
01:17
Video thumbnail
राजगंज में संत शिरोमणि रविदास जी की कलश वंदन यात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत...
01:22
Video thumbnail
नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले युवक ने कहा कोई मलाल नही वो उमर खालिद की समर्थक है,देश विरोधी नेहा
00:18
Video thumbnail
झारखंड के आंदोलनरत छात्रों को देश भर से मिल रहा अपार समर्थन,छात्र नेता जीवन कुमार यादव का धाकड़ बयान
03:07
Video thumbnail
81 में 81 विधायक चो. अभ्यर्थियों को समर्थन देने पहुंचे JLKM प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कह दिया....
05:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular