25.4 C
Jharkhand
Saturday, August 8, 2026

Lionel Messi Father Death: 68 साल की उम्र में लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन

Lionel Messi Father Death अर्जेंटीना: अर्जेंटीना और इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें और अटकलें सामने आ रही थीं। लियोनेल मेसी ने भी हाल में संकेत दिया था कि उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने पिता की बीमारी या उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की थी।

गोल के बाद भावुक हुए थे लियोनेल मेसी

जून में अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक नजर आए थे। उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए थे। जब उनसे भावुक होने की वजह पूछी गई तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि इसका फुटबॉल से कोई संबंध नहीं है। मेसी ने कहा था कि उनके कुछ दिन मुश्किल रहे हैं। उनके इस बयान के बाद उनके भावुक होने की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे उनके पिता जॉर्ज मेसी की स्वास्थ्य स्थिति से जोड़कर देखा गया था।

परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील की थी

जॉर्ज मेसी की तबीयत को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आने के बाद परिवार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई थी। परिवार ने बताया था कि जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। परिवार ने उनकी सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों और अटकलों पर भी चिंता जताई थी। साथ ही लोगों से जॉर्ज मेसी और पूरे परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की गई थी।

पिता की वजह से मेसी ने बदला था अपना शेड्यूल

जॉर्ज मेसी की स्वास्थ्य स्थिति का असर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम पर भी पड़ा था। जुलाई के अंत में 39 वर्षीय मेसी ने मेजर लीग सॉकर ऑल-स्टार गेम में हिस्सा नहीं लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने पिता के साथ समय बिताने के लिए गए थे। कुछ दिनों बाद उन्होंने इंटर मियामी की ओर से मेजर लीग सॉकर मुकाबले में मैदान पर वापसी की थी। जॉर्ज मेसी के निधन से मेसी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फुटबॉल जगत में भी इस खबर के बाद शोक की लहर है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32
Video thumbnail
झारखंड में सोनम वांगचुक के नाम से फेमस हो रहे अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो की सेवा कर रही पूजा ने क्या
03:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular