22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Chamoli Tunnel Accident: 7 मजदूरों की मौत, झारखंड के दो श्रमिक भी शामिल; 21 का रेस्क्यू

Chamoli Tunnel Accident, रांची: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भू-धंसाव के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें झारखंड के दो श्रमिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 21 लोगों को सुरंग से बाहर निकाला गया है। यह हादसा टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगढ़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम करीब सात बजे हुआ। अचानक भू-धंसाव होने से सुरंग के भीतर मलबा भर गया और कई मजदूर अंदर फंस गए।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 21 मजदूर बाहर निकाले गए

सुरंग में भू-धंसाव के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो जाने से राहत एवं बचाव अभियान में मुश्किलें आईं। इसके बावजूद बचाव दल ने रातभर अभियान चलाकर 21 मजदूरों को बाहर निकाल लिया। राज्य आपातकालीन सेवा के ड्यूटी ऑफिसर अनिल काला के अनुसार, रेस्क्यू किए गए लोगों में 7 की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 मजदूरों को इलाज के लिए उत्तराखंड के गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कुछ श्रमिकों को हल्की, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आने की जानकारी दी गई है।

झारखंड के दो मजदूरों की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों में झारखंड के विजय कुमार और जितेंद्र कुमार के नाम बताए गए हैं। विजय कुमार की उम्र 28 वर्ष बताई गई है, जबकि जितेंद्र कुमार की उम्र की जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं, कुछ श्रमिकों के अभी भी टीआरटी टनल के अंदर फंसे होने की बात कही जा रही है। सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

मृतकों का विवरण

  • विजय कुमार — उम्र 28 वर्ष, झारखंड
  • जितेंद्र कुमार — उम्र की जानकारी उपलब्ध नहीं, झारखंड

गोपेश्वर अस्पताल में झारखंड के ये श्रमिक भर्ती

हादसे के बाद गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए श्रमिकों में झारखंड के कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनमें शामिल हैं:

  • हाबिल गुड़िया, पिता रेजन गुड़िया, उम्र 27 वर्ष, गांव तपरा कमड़ा, थाना तपकरा, खूंटी
  • निस्तर भिगंरा, पिता राफेल भिगंरा, उम्र 24 वर्ष, पायरा किन्सू-टोली, थाना तपकरा, खूंटी
  • विनोद रावना, पिता तुनिया रावना, उम्र 46 वर्ष, गुमला
  • दीना बेगरा, पिता केला बैगरा, उम्र 26 वर्ष, श्रोने, थाना तोरपा, खूंटी
  • खेला राम बिसरा, पिता मोनसा बिसरा, उम्र 22 वर्ष, डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम

हेमंत सोरेन ने धामी से ली थी जानकारी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली थी। झारखंड सरकार की ओर से श्रमिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल प्रशासन और बचाव दल का मुख्य फोकस सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को उपचार उपलब्ध कराने पर है।

यह भी पढ़ें: Digital Payment MDR: बड़े डिजिटल लेनदेन पर MDR लागू करने की सिफारिश, छोटे कारोबारियों को राहत देने पर जोर

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular