26.8 C
Jharkhand
Friday, August 21, 2026

Ram Ji Yadav 12th Death Anniversary: पत्रकारिता से समाजसेवा तक, राम जी यादव की पुण्यतिथि पर याद किए गए उनके योगदान

Ram Ji Yadav 12th Death Anniversary, धनबाद: टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं आज का सच न्यूज़ के संस्थापक स्वर्गीय राम जी यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने किया नमन

कार्यक्रम में स्व. राम जी यादव के पुत्र रोनित आर्यन, भाई सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, वरुण वैद्य, प्रभात खबर के श्रीकांत पांडे, कांग्रेस विभाग के अजय चौधरी, सिटी लाइव के विश्वजीत सिन्हा, अजय सरोज, विजय कर्मकार समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, सचिव डॉ. देवेंद्र सरन, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, विद्यासागर साहनी, सुबल सिंह, शांति देवी और आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने भी स्व. राम जी यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम से जुड़ा था गहरा रिश्ता

स्व. राम जी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष रहे थे। बताया गया कि वर्ष 2006 में स्व. राम जी यादव, स्व. मनोरंजन सिंह और मोहम्मद नौशाद गद्दी ने मिलकर आश्रम की स्थापना की थी। राम जी यादव का सपना था कि धनबाद में ऐसा वृद्धाश्रम हो, जहां जरूरतमंद बुजुर्गों को सम्मान और अपने माता-पिता की तरह सेवा मिल सके। उनके प्रयासों से इस सोच को संस्थागत रूप मिला और लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना हुई। आज राम जी यादव और मनोरंजन सिंह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आश्रम से जुड़े सदस्य उनके सपने को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

‘राम जी यादव बेहद मिलनसार और संवेदनशील थे’

आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने कहा कि स्व. राम जी यादव बेहद मिलनसार और संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने आश्रम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राम जी यादव की याद आज भी सभी को आती है और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल और सचिव डॉ. देवेंद्र सरन ने भी उनके जीवन और सामाजिक कार्यों को याद किया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेने और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा और उनके मित्र विद्यासागर साहनी ने भी स्व. राम जी यादव के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं उनके भाई सुरेंद्र यादव ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आश्रम को निरंतर चलाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा के दौरान आश्रम के सदस्यों ने कहा कि स्व. राम जी यादव और स्व. मनोरंजन सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम निरंतर चलता रहे और यहां रहने वाले बुजुर्गों की सेवा इसी तरह मिलजुलकर जारी रखी जाए। सदस्यों ने उनके सेवा कार्यों और विचारों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सबलपुर ओल्ड एज होम में भी याद किए गए राम जी यादव

स्व. राम जी यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां रहने वाले बुजुर्गों ने नम आंखों से उन्हें याद किया और उनकी स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। स्व. राम जी यादव ने पत्रकारिता को अपना कर्म बनाने के साथ सामाजिक सेवा को भी जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाया था। लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के माध्यम से जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा का उनका सपना आज भी आगे बढ़ रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यही संकल्प प्रमुख रहा कि उनके सेवा भाव और सामाजिक सरोकारों को आगे भी जीवित रखा जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
जमुआ में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे गौतम सागर राणा से मिलने पहुंचीं जमुआ विधायक
03:32
Video thumbnail
धनबाद: पुलिस केंद्र में City SP के नेतृत्व में सैया दीदियों को दी गई साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग, अब
02:23
Video thumbnail
12वें वेतन समझौते को लेकर बीएमएस का आंदोलन, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
03:22
Video thumbnail
बैजना पंचायत में नुक्कड़ नाटक सह जागरूकता शिविर का आयोजन, लोगों को किया गया कानून के प्रति जागरूक
03:21
Video thumbnail
निरसा प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने सांसद ढुलू महतो का फुंका पुतला
02:05
Video thumbnail
देवरिया-सोनपुर मेमू ट्रैन की अधिकांश सीटों को असामाजिक तत्वों ने फाड़ डाला,रेलवे क्यों नही करती
00:59
Video thumbnail
धनबाद शहर के सरकारी अस्पताल SNMMCH में मेडिकल छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को
02:08
Video thumbnail
SSLNT महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, प्रधानाचार्या ने सुनाई अपनी
02:33
Video thumbnail
पीडीएस डीलरों की समस्या विधानसभा में उठाई, डोर स्टेप डिलीवरी फिर शुरू होने पर विधायक रागिनी सिंह का
04:02
Video thumbnail
यादों के संग सावन के रंग में सजेगा सिल्वर जुबली उत्सव25 साल पूरे होने पर 25 उपहार होंगे खास आकर्षण
03:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular