26 C
Jharkhand
Sunday, August 23, 2026

धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध गिरफ्तार; देसी कट्टा और कारतूस बरामद

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार सात संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 3.15 एमएम का जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई देर रात करीब 3:30 बजे गश्ती के दौरान की गई।

पुलिस वाहन देखकर भागने लगे युवक

सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस टीम काला संगम माइनिंग के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। गांधी नगर शिव मंदिर के पास सीसीटीवी की मदद से घेराबंदी कर सातों युवकों को पकड़ लिया गया।

तलाशी में कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और 3.15 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया।

बाइक चोरी और हथियार को लेकर जांच

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने एक मोटरसाइकिल के मटकुरिया से चोरी होने की जानकारी दी। वहीं हथियार के संबंध में पुलिस ने एक अन्य आरोपी की निशानदेही पर जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार, मो. साकित हुसैन, किशन बार्सकोड, बबलू यादव, नितीश कुमार, अजाद आलम और जग्गू पासवान के रूप में बताई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दो ऐसे युवक भी शामिल हैं, जो पूर्व में जघन्य कांड में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular