25.7 C
Jharkhand
Tuesday, November 24, 2026

Nepal Earthquake 5.3 Magnitude: नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, सिक्किम और उत्तर बंगाल तक महसूस हुए झटके; IIT-ISM धनबाद में भी रिकॉर्ड

Nepal Earthquake 5.3 Magnitude, धनबाद: नेपाल के कोसी प्रदेश में मंगलवार सुबह 5.3 मेग्नीट्यूड का भूकंप आया। इसका असर भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में भी महसूस किया गया। सिक्किम और उत्तर बंगाल के कई इलाकों में धरती में कंपन के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। IIT-ISM धनबाद की सीस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी में भी भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि, धनबाद में लोगों ने झटके महसूस नहीं किए।

सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 2 मिनट 47 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता 5.3 मेग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सिक्किम के युकसोम से लगभग 61 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में था।

सिक्किम और उत्तर बंगाल में महसूस हुए झटके

भूकंप का कंपन नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया। सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरवर्ती जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी तथा कूचबिहार में लोगों ने झटके महसूस किए। कुछ जगहों पर एहतियात के तौर पर लोग घरों से बाहर निकल आए। धनबाद में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए, लेकिन आईआईटी आईएसएम की सीस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी ने इस भूकंपीय गतिविधि को रिकॉर्ड किया।

भूकंप की गहराई पर एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर

भूकंप की तीव्रता को लेकर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र और यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (EMSC) के आंकड़े समान रहे। दोनों एजेंसियों ने इसकी तीव्रता 5.3 मेग्नीट्यूड दर्ज की। हालांकि, भूकंप की गहराई को लेकर दोनों के आंकड़ों में अंतर है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी गहराई 20 किलोमीटर बताई, जबकि EMSC के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।

spot_img
Video thumbnail
सांसद समर्थक रंजन गुप्ता ने बताया कैसी है तैयारी,कितनी है भव्यता साक्षी की शादी में...
01:04
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो के बड़े भाई भरत महतो ने बताया कि देश के किस-किस कोने से आ रहे हैं अतिथि...
01:16
Video thumbnail
भाजपा नेता नितिन भट्ट ने बताया कौन-कौन से VVIP सांसद पुत्री की शादी में हो रहे हैं शामिल...
01:32
Video thumbnail
मजदूर नेता भवानी बंदोपाध्याय से जानिए अनंत सिंह और ढुलु महतो के शाही अंदाज में कौन किससे आगे..
00:44
Video thumbnail
बेटी साक्षी की शादी के मौके पर MP ढुलू महतो ने अपने सुख- दुख के साथियों,आम जनों से की यह भावुक अपील
00:43
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो की बेटी साक्षी की मेहंदी आज,विदाई पर बहन को खलेगी इस खास बात की कमी,भावुक हुईं बहने!
02:57
Video thumbnail
पचंबा दोहरे कांड पर SDPO पर बरसे डॉ. जयराम महतो, बोले—प्रभारी पर कार्रवाई कीजिए या दोषी को पकड़िए
00:54
Video thumbnail
बेटी गोदी से उतड़कर कब बड़ी हो गई पता हीं नहीं चला!बोल भावुक हुई सांसद धुलु की पत्नी सावित्री देवी...
01:48
Video thumbnail
यही वो 28 करोड़ की सड़क है गाड़िया सरपट दौड़ने लगी है,इसे देखकर हीं कांग्रेसी छाती पिट रहे थें...
02:00
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular