24 C
Jharkhand
Sunday, October 11, 2026

Singheshwar Temple Stampede: मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में अंतिम सोमवारी पर मची अफरातफरी, बैरिकेडिंग टूटी, कई श्रद्धालु घायल

Singheshwar Temple Stampede, मधेपुरा: सावन की अंतिम सोमवारी पर बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे के बाद भीड़ बढ़ने के साथ मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कतार टूटने और भीड़ के दबाव के कारण कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

भीड़ के दबाव में टूटी बैरिकेडिंग, कई श्रद्धालु घायल

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग भी टूट गई। इसके बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं के गिरकर घायल होने की जानकारी सामने आई है।

भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया। बताया गया कि भीड़ के दबाव में उसकी वर्दी तक फट गई। सभी घायलों को तत्काल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

रात एक बजे से ही मंदिर पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगी थी। रात से ही लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा और सुबह तक भीड़ काफी बढ़ गई।

हालात बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मधेपुरा के डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ समेत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया गया और श्रद्धालुओं को दोबारा कतार में लगाकर जलाभिषेक की व्यवस्था कराई गई।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, श्रद्धालुओं से शांति की अपील

मंदिर परिसर में स्थिति को नियंत्रित करने के बाद प्रशासन और मंदिर न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

घायलों में सहरसा के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जलसीमा वार्ड-4 निवासी रूना देवी, सुपौल के मानगंज निवासी सिन्टू कुमार, सिपाही सिद्धांत कुमार और सुलेना देवी के नाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: धनबाद में सांवरिया ग्रुप का भव्य सावन उत्सव, सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं

हाल में अशोक धाम मंदिर में भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले 17 अगस्त को लखीसराय के ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के दौरान भगदड़ की घटना हुई थी। इस हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

सावन के दौरान बिहार के प्रमुख शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में सिंहेश्वर मंदिर की घटना के बाद भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चुनौती एक बार फिर सामने आई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम लगभग जीरो,दुर्गापूजा को ले क्राइम मीटिंग में थानेदारों को मिला निर्देश
05:14
Video thumbnail
ब्राह्मण समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह,110 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित,संस्कार देने पर फोकस...
02:14
Video thumbnail
क्या हुआ जब BBMKU कैंपस में Dr. जयराम महतो और राज सिन्हा की नजरें एक दूसरे से मिली..?
00:46
Video thumbnail
विधायक जयराम से डॉ जयराम बनने पर धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने ऐसे दी शुभकामनाएं...
02:29
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57
Video thumbnail
पहिले से कह राखल हो PHD होतो आर बिआह करबो,अब PHD भई गेलो खूब पढ़ल लिखल बहु देइख राखल हिये:मां बोली...
00:38
Video thumbnail
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच क्या है प्लीज कमेंट करें..
00:19
Video thumbnail
जंतर मंतर पहुंचने को लेकर CJP वामपंथी पार्टियों एवं भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन Live
00:35
Video thumbnail
क्राइम मीटिंग साईबर अपराधियों,मेला में छेडख़ानी और छिनतई करने वालों पर ऐतिहासिक सख्ती बरतने का SSP ने
03:00
Video thumbnail
विधायक डॉ जयराम महतो पर सांसद ढुलू महतो के हमला का JLKM प्रवक्ता सुशील मंडल ने ऐसे दिया जवाब...
03:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular