30.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 8, 2026

धनबाद में ऐतिहासिक जन्माष्टमी महा-महोत्सव, 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

धनबाद: इस्कॉन धनबाद की ओर से 4 सितंबर को न्यू टाउन हॉल में भव्य जन्माष्टमी महा-महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। भव्य सजावट और धार्मिक माहौल के बीच आयोजित कार्यक्रम में न्यू टाउन हॉल में मथुरा-वृंदावन जैसी झलक देखने को मिली। शाम 5 बजे से शुरू हुआ आयोजन रात 12 बजे तक चला।

दिव्य अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

धनबाद में ऐतिहासिक जन्माष्टमी महा-महोत्सव, 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

जन्माष्टमी महा-महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का पांच स्थानों पर दिव्य अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक वीआईपी अतिथि भी शामिल हुए। आयोजन में 18 संस्थाओं के प्रतिभागियों ने 10 से अधिक संस्कृतियों की झलक प्रस्तुत करते हुए कुल 22 सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रंगारंग प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

नाम प्रेम प्रभु ने सुनाई भगवान श्रीकृष्ण की कथा

धनबाद में ऐतिहासिक जन्माष्टमी महा-महोत्सव, 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

इस्कॉन धनबाद के उपाध्यक्ष नाम प्रेम प्रभु जी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान के अवतार और जन्म से जुड़े धार्मिक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान अपने जन्म का स्थान और समय स्वयं चुनते हैं। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रात 12 बजे महाआरती और फूलों की होली

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का उत्सव महाआरती के साथ मनाया गया। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के समय पूरा न्यू टाउन हॉल जयकारों और भक्ति के माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में RPF का बड़ा एक्शन, गंगा दामोदर एक्सप्रेस से मोबाइल चोर गिरफ्तार

10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, 10 हजार से अधिक भक्तों ने खिचड़ी और हलवा का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस्कॉन धनबाद की ओर से आयोजित यह जन्माष्टमी महा-महोत्सव श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी के कारण विशेष चर्चा में रहा।

spot_img
Video thumbnail
आज़ादी के 89 वर्ष के बाद बरवाअड्डा बड़ा जमुआ तुरी टोला में ग्रामीणों को नही मिली सड़क,किया DC का घेराव
06:29
Video thumbnail
अपोलो मल्टीसुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल कोलकाता की OPD सेवा धनबाद के कैलाश हॉस्पिटल में शुरु...
03:06
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण साइड इफेक्ट:गोविंदपुर दुर्घटना में गर्भवती महिला की गई जा'न, 6KM सड़क जाम..
04:48
Video thumbnail
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चाचा का हालचाल जानने पहुंचे असर्फी अस्पताल,कैसी है H अंसारी की तबियत.?
05:22
Video thumbnail
वायरल झारखंडी चाची भी पहुंची आर्यन केल्विन से मिलने पर नहीं हो सकी मुलाकात, कर ली अपने लिए ही अपील..
00:30
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के फैंस मीट में किसी ने मारा पत्थर,पत्रकार के हाथ में लगी चोट, पूछने पर क्या दिया जवाब
00:41
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन के फैंसमीट में उम्मीद से ज्यादा पहुंचे चाहनेवाले तो भीड़ को संभालने के लिए क्या कहा
00:18
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन ने बेकाबू भीड़ को कहा धनबाद वाला फैंस को 5-6 सौ करोड़ चुम्मा...#आर्यन_कैल्विन
00:12
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन का जादू,पहली बार धनबाद में किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए fans की उमड़ी इतनी भीड़..
00:19
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन ने DJ/लाउडस्पीकर को किया प्रतिबंधित.
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular