Chhapra Student JDU Meeting: छात्र जेडीयू की ओर से स्थानीय राम जयपाल कॉलेज परिसर में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राहुल यादव ने की, जबकि मंच संचालन जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी इंजीनियर प्रभास शंकर ने किया।
Highlights:
कार्यक्रम में छात्र जेडीयू के प्रदेश प्रभारी सह विधायक रुहेल रंजन, प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार और जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना रहा।
विश्वविद्यालयों में लेट सेशन का मुद्दा प्रमुख
बैठक में जयप्रकाश विश्वविद्यालय समेत बिहार के कई विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र के विलंब का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि सेशन समय पर नहीं चलने से छात्रों को पढ़ाई, परीक्षा और आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
छात्र जेडीयू प्रदेश प्रभारी सह विधायक रुहेल रंजन ने कहा कि विश्वविद्यालयों में लेट सेशन की समस्या को लेकर संगठन गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बिहार के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र को नियमित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Chhapra VHP News: छपरा में VHP नेता मिलिंद परांदे का बड़ा बयान, गोहत्या कानून सख्त करने की मांग
बेरोजगारी को लेकर भी जताई चिंता
छात्र संवाद के दौरान बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा भी चर्चा में रहा। बैठक में मौजूद नेताओं ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और छात्रों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन की ओर से छात्र हित के मामलों को लेकर आगे भी संवाद जारी रखने की बात कही गई।
कई नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में छात्र जेडीयू प्रदेश प्रभारी सह विधायक रुहेल रंजन, प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और महिला अध्यक्ष कुसुम देवी मौजूद रहीं।
इसके अलावा शंभू मांझी, सद्दाम हुसैन, जहांगीर आलम मुन्ना, कमाल अशरफ, सतीश शर्मा, विवेक कुमार और विक्की कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान छात्र जेडीयू नेताओं ने छात्रों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।






















