25.4 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

Tundi Palma Elephant Terror: टुंडी के पलमा में 39 हाथियों का आतंक, 9 घरों को नुकसान; एलिफेंट कॉरिडोर की मांग

Tundi Palma Elephant Terror, धनबाद: धनबाद और गिरिडीह की सीमा पर स्थित टुंडी के पलमा गांव में पिछले दो दिनों से 39 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हाथियों का झुंड गांव में घुसकर घरों, फसलों और घरों में रखे अनाज को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घर और रोजी-रोटी को बचाने के लिए चिंतित हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के गांव में प्रवेश करते ही उन्हें खदेड़ने के लिए मशालची बुलाने पड़ते हैं।

करीब 9 घरों को नुकसान, महिला की कमर टूटी

हाथियों के झुंड ने अब तक करीब 9 घरों को नुकसान पहुंचाया है। कई परिवारों के घरों में रखा अनाज बर्बाद हो गया, जबकि खेतों में लगी फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया। इसी दौरान हाथियों से बचकर भागने के क्रम में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की कमर टूट गई है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिन घरों में पहले चूल्हा जलता था, वहां अब टूटे सामान और बिखरा हुआ अनाज दिखाई दे रहा है। अधिकांश प्रभावित परिवार आदिवासी समुदाय से जुड़े हैं।

Tundi Palma Elephant Terror 3

ग्रामीणों ने मांगा राहत और स्थायी समाधान

ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि नुकसान के बाद राहत और मुआवजे की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि हर बार हाथियों के आने पर तत्काल राहत की बात होती है, लेकिन स्थायी समाधान पर पर्याप्त काम नहीं किया जाता। पूर्व जिला परिषद सदस्य राय मुनि देवी ने भी प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा और हाथियों से बचाव के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या वन विभाग की टीम हाथियों के गांव में प्रवेश करने से पहले सक्रिय निगरानी नहीं कर सकती थी।

यह भी पढ़ें: Jamui Nandan Yadav Encounter: छात्रा से बदसलूकी के आरोपी के एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

Tundi Palma Elephant Terror 2

विधायक मथुरा महतो ने बांटी राहत सामग्री

ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को टुंडी विधायक मथुरा महतो पलमा पहुंचे। उन्होंने हाथियों से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने वन विभाग के रेंजर और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल करने का भरोसा दिया। मथुरा महतो ने लंबे समय से प्रस्तावित एलिफेंट कॉरिडोर के निर्माण को लेकर सरकार से बातचीत तेज करने की बात भी कही।

Tundi Palma Elephant Terror 1

एलिफेंट कॉरिडोर से स्थायी समाधान की उम्मीद

ग्रामीणों का कहना है कि केवल राहत सामग्री बांटने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने और प्रस्तावित एलिफेंट कॉरिडोर पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। पलमा समेत आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता है कि हाथियों का झुंड आज चला भी जाए, तो भविष्य में दोबारा लौट सकता है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा, फसल बचाव और मुआवजा व्यवस्था को लेकर ठोस योजना जरूरी है। फिलहाल पलमा के ग्रामीण दहशत के माहौल में रात गुजार रहे हैं। उनकी मांग है कि वन विभाग और जिला प्रशासन तत्काल प्रभावी कदम उठाए, ताकि मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Tundi Palma Elephant Terror

spot_img
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59
Video thumbnail
BCCLकी मेगा ई ब्लॉक परियोजना स्वीकृत, लाखों की आबादी को झेलना पड़ेगा विस्थापन का दंस,आंदोलन होगा कब.?
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular