23.9 C
Jharkhand
Thursday, September 24, 2026

Chhapra Road Accident: छपरा में बड़ा हादसा टला,मंदिर के गेट से टकराई अनियंत्रित कार; एयरबैग ने बचाई चार लोगों की जान

SH-73 पर तेज रफ्तार कार मंदिर के गेट से टकराई

Chhapra Road Accident: सारण जिले के परसा प्रखंड में सिवान-शीतलपुर स्टेट हाईवे-73 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। परसा थाना क्षेत्र के जमलकी बाजितपुर स्थित खेलावन बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मंदिर के मुख्य द्वार के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोनट पूरी तरह पिचक गया, जबकि बायां अगला चक्का और दरवाजा टूट गया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के इंजन के कुछ पुर्जे भी बाहर निकल आए।

बारिश के कारण सड़क पर थी फिसलन

जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। सभी पटना एयरपोर्ट पर एक परिजन को छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। वाहन मालिक और जनता बाजार थाना क्षेत्र के शंभू छपरा निवासी बसंत हयात खान ने बताया कि सुबह से बारिश हो रही थी, जिसके कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे खेलावन बाबा मंदिर के मुख्य गेट के खंभे से जा टकराया।

एयरबैग खुलने से चारों लोग सुरक्षित

हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि टक्कर के तुरंत बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए। इससे वाहन में सवार चारों लोगों की जान बच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर एयरबैग नहीं खुलते, तो दुर्घटना के परिणाम और गंभीर हो सकते थे।

स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल राहत और बचाव का प्रयास करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सड़क पर कार के टूटे हुए हिस्से, ईंट-पत्थर और मलबा बिखर गया था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें: झारखंड के अधिकारी डॉ. सुदीप कुमार की पुस्तक ने Amazon India पर बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में हासिल किया पहला स्थान

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस घटना ने एक बार फिर वाहन चालकों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए गति नियंत्रित रखने की जरूरत को सामने रखा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के समय अचानक ब्रेक लगाने और सामने से आ रहे वाहनों से बचने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में धीमी गति, सुरक्षित दूरी और सतर्क ड्राइविंग बेहद जरूरी है।

spot_img
Video thumbnail
मैंने थानेदार डीएसपी IPS तक को फटकार लगाई लेकिन एक थानेदार में इतना हिम्मत कहां से आ गया:जयराम महतो
02:37
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो को विधायक जयराम महतो का खुला चैलेंज:बगैर अंगरक्षक बगैर काफ़िला कही किसी वक्त....?
01:19
Video thumbnail
जमशेदपुर सड़क हादसे में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की बेटी तृषा समेत चार काल के गाल मे,CM ने जताया शोक
00:57
Video thumbnail
भूली मोड़ फायरिंग को अंजाम देने वाले शूटर चंदन ठाकुर का धनबाद पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर,चार गिरफ्तार
01:02
Video thumbnail
विनोद बाबू दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गुरु थें, उनका सम्मान भी गुरु जी की तरह ही होना चाहिए:जयराम महतो
01:38
Video thumbnail
दिलफेंक प्रिंसिपल की जमकर मरम्मत, छात्रा से मांगा मोबाइल नंबर इनकार पर अंक काटने की दी थी धमकी!
00:41
Video thumbnail
SIR विवाद पर तेजस्वी का केंद्र सरकार पर हमला कहा-बिहार और पश्चिम बंगाल में फिर हो चुनाव
00:46
Video thumbnail
ऐसे थें हमारे विनोद बाबू,लेकिन उनके सपनों का झारखंड बनाना अभी बांकी है:चन्द्रदेव महतो
01:49
Video thumbnail
झारखंड के पितामह बिनोद बाबू को पुष्पांजलि देने लव कुश सेवा संघ के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम महतो
00:26
Video thumbnail
जमुई कांड के आरोपी के पिता गिनोरी यादव को हत्या के मामले में पुलिस ने भेजा जेल...
00:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular