28.4 C
Jharkhand
Friday, October 9, 2026

Chatra ACB Bribe Case: चतरा में ACB का बड़ा एक्शन, रिश्वत के आरोप में हेड क्लर्क गिरफ्तार; कार्यालय में मचा हड़कंप

चतरा अनुमंडल कार्यालय में ACB की कार्रवाई

Chatra ACB Bribe Case: अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ACB हजारीबाग की टीम ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और हेड क्लर्क बासुदेव राम को कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार हंटरगंज निवासी 60 वर्षीय विलास यादव से भूमि विवाद से जुड़े लंबित जजमेंट लिखने के नाम पर रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत सामने आई थी।

₹15 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

ACB की ओर से की गई शिकायत की औपचारिक जांच और वेरिफिकेशन के दौरान आरोप सही पाए जाने की बात कही गई है। आरोप है कि बासुदेव राम ने शिकायतकर्ता से ₹15 हजार रिश्वत की मांग की थी। शिकायत और वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर हजारीबाग ACB थाना में केस दर्ज किया गया। मामले में केस नंबर 10/2026, दिनांक 7 अक्टूबर 2026 दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके बाद ACB टीम ने आरोपी बासुदेव राम को हिरासत में ले लिया।

कार्यालय में बंद कमरे में पूछताछ, कर्मचारियों ने किया हंगामा

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी क्लर्क को उसके कार्यालय लेकर पहुंची। टीम ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर पूछताछ शुरू की। दरवाजा बंद होने और अंदर चल रही कार्रवाई की जानकारी नहीं मिलने से कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध के बाद ACB टीम ने कार्यालय का दरवाजा खोला। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की भी जांच की और आवश्यक जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें: Govindpur Free Eye Checkup Camp: गोविंदपुर में लायंस क्लब की पहल, 42 लोगों की आंखों की जांच; 250 बच्चों को बांटी सामग्री

ACB की कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप

पूछताछ और जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ACB टीम गिरफ्तार बासुदेव राम को अपने साथ हजारीबाग ले जाने की तैयारी में जुटी रही। ACB की कार्रवाई के बाद चतरा अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। मामले में आगे की कार्रवाई ACB की जांच और दर्ज केस के आधार पर की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
*जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री*
00:15
Video thumbnail
जयराम महतो नहीं अब विधायक Dr जयराम महतो...PHD इन English,राज्यपाल के हाथ से मिली डिग्री....
00:15
Video thumbnail
गुरुजी के संघषों में उन्होंने साथ दिया,सुनिए CM की मां को अंतिम जोहार के बाद डॉ. जयराम ने क्या कहा.
01:07
Video thumbnail
पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी पहुंचे नेमरा,CM हेमंत से मिल बढ़ाया ढाढ़स,रूपी सोरेन को दी श्रधांजलि
00:27
Video thumbnail
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि..
07:02
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular