22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Nirsa Road Accident: निरसा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; पत्नी और बच्ची गंभीर

Nirsa Road Accident: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। देवियाना मोड़ के समीप एनएच-19 पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

Nirsa Road Accident: निरसा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; पत्नी और बच्ची गंभीर

मृतक की पहचान बागसुमा निवासी उत्तम कुंभकार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से बक्सुमा से निरसा के बड़दंग जा रहे थे। इसी दौरान देवियाना मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उत्तम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पत्नी और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

Nirsa Road Accident: निरसा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; पत्नी और बच्ची गंभीर

हादसे में बाइक पर सवार उत्तम की पत्नी और बच्ची को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टेंपो के जरिए निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर उत्तम का शव काफी देर तक पड़ा रहा। स्थानीय लोग शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बात को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई।

हाईवा की रफ्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया NH-19 जाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-19 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और देवियाना मोड़ पर ट्रैफिक गार्ड की व्यवस्था करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Patna Municipal Bond NSE Listing: बिहार में पहली बार पटना नगर निगम के 200 करोड़ के म्यूनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ

मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण, पुलिस को भी झेलना पड़ा विरोध

घटना की सूचना मिलने पर निरसा पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने भी अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, देवियाना मोड़ पर ट्रैफिक गार्ड तैनात करने और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। सड़क जाम के कारण एनएच-19 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। फिलहाल ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से जाम हटाने और स्थिति सामान्य करने के प्रयासों पर सबकी नजर है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular