22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Vaibhav Suryavanshi Chhath Puja: वैभव सूर्यवंशी के घर भी छठ की धूम, मां आरती कुमारी ने किया व्रत; परिवार ने मांगी खुशहाली की दुआ

Vaibhav Suryavanshi Chhath Puja: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के घर भी लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक देखने को मिली। समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित उनके आवास पर परिवार ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ पूजा की। इस दौरान वैभव की मां आरती कुमारी ने विधि-विधान और निष्ठा के साथ छठ व्रत किया। परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा की तैयारियों से लेकर पारंपरिक अनुष्ठानों तक में हिस्सा लिया।

वैभव की मां ने पूरे विधि-विधान से किया छठ व्रत

ताजपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 स्थित मोतीपुर पांडे पोखर में छठ पर्व को लेकर विशेष रौनक रही। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी, चाचा राजीव सूर्यवंशी और भाई उज्जवल सूर्यवंशी तथा आशीर्वाद सूर्यवंशी भी पूजा में शामिल हुए। घर से घाट तक पारंपरिक छठ गीतों की गूंज रही। पूजा की तैयारियों और पारिवारिक सहभागिता के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैभव की सफलता के लिए छठी मैया से कामना किए जाने के सवाल पर परिवार की ओर से कहा गया कि पुत्र की तरक्की की कामना स्वाभाविक है। इसके साथ ही पूरे परिवार, समाज और देशवासियों के मंगल की प्रार्थना भी की गई।

खानपुर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ छठ

खानपुर प्रखंड में प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न पंचायतों में व्रतियों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बूढ़ी गंडक नदी के संगम, नत्थुद्वार, शोभन, भोरे, बछौली और शिवैसिंहपुर सहित विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पोखरों, तालाबों और सार्वजनिक घाटों पर भी भीड़ रही। कुछ व्रतियों ने अपने घरों के दरवाजे पर अस्थायी तालाब बनाकर सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।

अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण

पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय रहे। बीडीओ विजय कुमार चंद्रा, सीओ प्रिया आर्याणी और थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न घाटों का जायजा लेते रहे। प्रशासनिक टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। विधायक मंजरीक मृणाल ने भी विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्रतियों से मुलाकात की और उन्हें महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Samastipur Viral Video Fact Check: समस्तीपुर में डूबे किशोर को जिंदा निकालने का दावा झूठा, 5 घंटे बाद मिला था शव; वायरल वीडियो की जांच शुरू

सरायरंजन में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ पारण

सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन सुबह व्रतियों ने विभिन्न पोखरों, तालाबों और जलाशयों में पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा हुआ। व्रतियों ने भगवान भास्कर और छठी मैया से परिवार के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया गया। घाटों पर पारंपरिक छठ गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से भक्तिमय माहौल बना रहा। पर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular