22.4 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

झारखंड: सारंडा के जंगल में माओवादियों की साजिश नाकाम, IED विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान घायल

झारखंड: चाईबासा में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन, जंगल में चल रही तलाशी के दौरान IED ब्लास्ट — घायल जवान की हालत स्थिर, रांची भेजा गया एयरलिफ्ट कर

झारखंड, चाईबासा : झारखंड के चाईबासा जिले के सीमावर्ती सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा.क.पा. (माओवादी) की विध्वंसक गतिविधियों की सूचना के बाद, पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान आज सुबह करीब 10:45 बजे, छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुलापाबुरू, दलाईगढ़ा और मरांगपोंगा के जंगलों में माओवादियों द्वारा बिछाए गए IED में विस्फोट हुआ, जिसमें झारखंड जगुआर बम निरोधक दस्ते के आरक्षी मनोज कुमार दमाई घायल हो गए।

विस्फोट में जवान घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा गया रांची

सुरक्षा बलों की सक्रियता के चलते घायल जवान को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी गई और फिर पुलिस मुख्यालय, रांची और CRPF झारखंड सेक्टर के सहयोग से हेलीकॉप्टर द्वारा उच्च उपचार के लिए रांची भेजा गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : भुखमरी के कगार पर हाईवा मालिक, MPL की वादाखिलाफी के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

नक्सलियों के शीर्ष नेता क्षेत्र में सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कई शीर्ष नेता — मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा — अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं।

इनपुट मिलने के बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 व 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, और CRPF की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन की संयुक्त टीमें क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चला रही हैं। यह अभियान 4 मार्च 2025 से लगातार जारी है।

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular