27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

भुखमरी के कगार पर हाईवा मालिक, MPL की वादाखिलाफी के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

निरसा में कोयला परिवहन ठप, रोजगार संकट से जूझ रहे हाईवा वाहन मालिकों ने उठाई आवाज — MPL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

धनबाद जिले के निरसा में MPL (मैथन पावर लिमिटेड) की कथित वादाखिलाफी और मनमानी के विरोध में हाईवा वाहन मालिकों ने मशाल जुलूस निकालकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। यह जुलूस जामताड़ा रोड स्थित हरियाजाम से लेकर MPL गेट तक निकाला गया, जहां नारों के साथ कंपनी के रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ।

प्रदर्शन का नेतृत्व निरसा हाईवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि MPL अब रेल रैक के माध्यम से कोयला उठा रही है और हाईवा ट्रकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे हाईवा मालिक भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं।

हाईवा ट्रांसपोर्ट ठप, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

हाईवा मालिकों का कहना है कि वर्तमान में MPL द्वारा कोयला उठाव में हाईवा का उपयोग लगभग बंद कर दिया गया है। नतीजतन, हाईवा ट्रक मालिकों की आय पूरी तरह रुक गई है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण तक की चुनौती खड़ी हो गई है।

https://youtu.be/U4qNIm2EOAI

यह भी पढ़े : पटना पहुंचा शहीद मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर, परिजनों ने कहा – पाकिस्तान को नक्शे से मिटा देना चाहिए

हाईवा मालिकों ने यह भी कहा कि पहले से हुए समझौते और आश्वासनों के बावजूद कंपनी अब स्थानीय हाईवा ऑपरेटरों की अनदेखी कर रही है।

जागरूक और एकजुट हुए हाईवा मालिक, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन में मौजूद हाईवा मालिकों ने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता, तो वे रेक बंदी और प्लांट गेट पर धरना जैसे बड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष अपने हक और जीविका की रक्षा के लिए है, और अब कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular