25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने हाजीपुर में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

संरक्षित रेल परिचालन, यात्री सुविधा और माल लदान में बढ़ोतरी को लेकर की व्यापक चर्चा

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज मुख्यालय हाजीपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रेलवे के विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में महाप्रबंधक ने पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चल रही बुनियादी ढांचे के विकास परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं में सुधार, समयपालन में आने वाली चुनौतियों, और माल लदान में वृद्धि जैसे अहम मुद्दों पर गहन समीक्षा की।

संरक्षा और तकनीकी नवाचारों पर विशेष बल

महाप्रबंधक श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेल संरक्षा और सुरक्षित परिचालन के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण परियोजनाओं की निगरानी और उनकी गति तेज करने का भी सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने नई तकनीकों के प्रयोग और डिजिटल समाधानों को अपनाने पर बल दिया।

माल लदान बढ़ाने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि माल ढुलाई में बढ़ोतरी पूर्व मध्य रेल की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़े : PM Narendra Modi पहुंचे अधमपुर एयरफोर्स बेस, S-400 के सामने जवानों को किया संबोधित

यात्री सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता पर केंद्रित रहेगा फोकस

श्री सिंह ने पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए किए जा रहे सुविधा संवर्धन कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी स्टेशन और ट्रेन सेवाओं में यात्री संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार, यह बैठक रेलवे के सर्वांगीण विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे यात्री तथा माल परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता व संरक्षा में निश्चित रूप से सुधार आएगा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular