25.4 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

जमुआ: अंसारी ज्वेलर्स के मालिक से लूट की कोशिश, अज्ञात अपराधी फायरिंग कर फरार

मस्जिद के पास बाइक सवार अपराधियों ने की बैग छीनने की कोशिश, भीड़ देख अपराधियों ने की हवाई फायरिंग


गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 7 बजे एक लूट की बड़ी वारदात टल गई। अंसारी ज्वेलर्स के मालिक शाहिद अंसारी पर कुछ छह अज्ञात अपराधियों ने हमला कर बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से वे अपने मंसूबों में नाकाम हो गए। घटना मस्जिद के समीप हुई।

अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर रोकी बाइक, की हाथापाई

शाहिद अंसारी ने बताया कि वे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी मस्जिद के पास बाइक सवार छह अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर जबरन रोका और उनसे हाथापाई शुरू कर दी। अपराधियों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की, जिसमें संभवतः दुकान से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात और नकदी रखी थी।

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी, अपराधियों ने की हवाई फायरिंग

घटना के दौरान जब स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, तो घबराकर अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सौभाग्यवश, इस वारदात में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना से क्षेत्र में आतंक का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़े: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के बयान पर बवाल

घटना के मुख्य बिंदु:

  • घटना रात 7 बजे मस्जिद के पास हुई
  • छह अज्ञात अपराधियों ने लूट की कोशिश की
  • फायरिंग कर अपराधी फरार
  • कोई जानी नुकसान नहीं हुआ
  • जमुआ पुलिस कर रही जांच

जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरा मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के जरिए अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट: मिथुन पासवान, जमुआ

spot_img
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular